राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत खराब होने और उसकी मौत हो जानेे की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतका के पिता नेमाराम नाई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 7 सितंबर की रात को उसकी बेटी प्रियंका के दर्द हाोने पर उसे जयमलसर लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी नोर्मल डिलीवरी हो गयी। जिसके बाद अत्यधिक दर्द के चलते उसकी बेटी प्रियंका को पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!