राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। गर्मी के मौसम में पानी को लेकर हर जगह परेशानी है। इसी बीच जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से जब एक व्यक्ति ने पानी की मांग की तो विवाद हो गया। दरअसल मिनी सचिवालय में पानी आपूर्ति की समीक्षा बैठक लेने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल पहुंचे थे। शनिवार की सुबह नौ बजे से ही शहर के अखैपुरा व किसना का कुआं की दर्जनों महिलाएं व कुछ पुरुष मंत्री को पीड़ा बताने पहुंचे थे। कुछ अधिकारियों ने लोगों को समस्या समाधान का आश्वासन देकर भेजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। करीब चार घंटे तक लोग मिनी सचिवालय में ही मंत्री का इंतजार करते रहे। जैसे ही दोपहर में बैठक खत्म कर जलदाय मंत्री लौटे तो सीढिय़ों के पास ही लोगों ने उन्हें पानी की समस्या बतानी शुरू कर दी।
एक फरियादी पानी की समस्या बताते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। उसी दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने फरियादी का मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन फरियादी ने मोबाइल नहीं दिया। इसका विरोध किया। जलदाय मंत्री वहां से निकल रहे थे। उसी दौरान विभागीय एक्सईएन ने फरियादी को धक्का मारा और फिर चलते बने।
इस मामले को लेकर पीडि़त युवक लोकेश बैरवा का कहना है कि ‘मैं सिर्फ पानी की दिक्कत बता रहा था, वीडियो बना रहा था। लेकिन मंत्री जी ने मेरा मोबाइल छीन लिया। मैंने तो बस अपनी आवाज़ दर्ज करनी चाही थी।Ó इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पोस्ट करते हुए प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!