Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में 1 करोड़ 43 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बीछवाल पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों के सुपरविजन और थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ और तकनीकी संसाधनों द्वारा कार्रवाई करते हुए चुरू के चांदरतन सिंह उर्फ चांद सिंह,अंशुल सिंह को महाराष्ट से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 20-20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

 

बता दे कि 2 अप्रैल को संपत शर्मा ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 2 अप्रैल की दोपहर को वह अपने साथी मुकेश के साथ जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने कार को उसके आगे रोका और पिस्टल दिखाकर 1 करोड़ 43 लाख रूपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। जिसमें कुछ दस्तावेज थी। पुलिस इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने इन दोनों से 59 लाख रूपए जब्त किए थे। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण,दीपक यादव,दिलीप ङ्क्षसह,देवेन्द्र,सूर्यप्रकाश,राम शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!