राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज 15 पंचायत समितियों के लिए चुनाव हुए। जिसके बाद बीकानेर जिले को 15 नए प्रधान मिल गए है। बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव के परिणाम कांग्रेस ने सबसे अधिक 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा के खाते में केवल 3 सीटें आई। दो पंचायत समितियों खाजूवाला और छतरगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रधान की कुर्सी हासिल की। छतरगढ़ से गौरव चौहान तो खाजूवाला से कलावती को प्रधान की कुर्सी मिली।

बीकानेर जिले में सबसे युवा प्रधान बनने का रिकॉर्ड दो प्रत्याशियों के नाम रहा। बज्जू खालसा पंचायत समिति से जाली देवी और हदां पंचायत समिति से ममता मेघवाल प्रधान बनी हैं। दोनों की उम्र 25-25 साल है। वहीं सबसे उम्रदराज प्रधान खाजूवाला पंचायत समिति से निर्वाचित कलावती हैं। उनकी उम्र 68 वर्ष है।

जाने कौन बने है प्रधान
हदां से कांग्रेस की ममता मेघवाल
बज्जू खालसा से कांग्रेस की जाली
बीठनोक में भाजपा पूनम कंवर
बीकानेर से कांग्रेस के जगदीश कुमार कस्वां
जसरासर से कांग्रेस की गीता देवी तर्ड
खाजूवाला से निर्दलीय कलावती
कोलायत से कांग्रेस के देवी सिंह
लूणकरणसर से कांग्रेस की प्रमेश्वरी
नोखा में बीजेपी की मंजू देवी
पांचू से भाजपा के शिवनारायण
पूगल से कांग्रेस की मंजूरा बानो
रीड़ी से कांग्रेस की संतोष देवी
रूणिया मुख्यालय बीकानेर से कांग्रेस के धर्माराम
श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस की सुमित्रा
छतरगढ़ से निर्दलीय गौरव चौहान नए प्रधान बने है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!