राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रूपए देने से इंकार करने पर युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 3 की है। जहां पर रुपए देने से इनकार करने पर एक युवक की उसके ही पड़ोसी ने डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने नशे के लिए रुपए मांगे थे। मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवक के सिर पर लकड़ी के मोटे डंडे से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद सिटी पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और फरार आरोपी की तलाश शुरू की। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी रजनदीप कौर ने रिपोर्ट दी कि उसका पति जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू वार्ड नंबर 3 में डिग्री कॉलेज के पीछे रहता था। प्रवीण बिश्नोई निवासी माणकसर उनका परिचित था और अक्सर घर आता-जाता था। करीब तीन दिन पहले ही प्रवीण उनके पड़ोस में रहने आया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!