राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में सरपंच के बेटे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ जिले के पल्लु-अर्जुनसर मेगा हाईवे पर बुड़ानिया हॉस्पीटल के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखी इंटों से टकरा गयी। जिसके चलते कार कई फीट तक उछली और इसके बाद दो गािडय़ों के ऊपर से पलटते हुए जनरेटर पर जा गिरी।

 

गाड़ी चला रहा नाबालिग उछलकर कार से बाहर जनरेटर पर गिया, इसके बाद कार उसके ऊपर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम पास में एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। नाबालिग की मां हाल ही हुए पंचायत चुनाव में दनियासर ग्राम पंचायत से निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। जानकारी के अनुसार दनियासर गांव निवासी कन्हैया अपनी बलेनो कार से किसी को छोड़कर घर लौट रहा था।

 

पल्लू-अर्जुनसर मेगा हाईवे पर बुडानिया हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और किनारे पर रखी ईंटों से टकराकर करीब 30 फीट हवा में उछली और वहां खड़ी दो गाडिय़ों पर से पलटते हुए जनरेटर पर जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिनोंं पूर्व ही संपन्न हुए चुनावों में मृतक की माँ अपने क्षेत्र से निर्विरोध सरपंच बनी थाी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!