राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी में शामिल होने जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने और दो के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नागौर रोड़ पर संत दुलाराम कुलरिया फार्म हाउस के सामने 27 नवंबर की रात की है। इस सम्बंध में नोखा के रहने वाले लोकेश सोनी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार तीन लोग जो कि गाड़ी में सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गाड़ी के आगे नीलगाय आ गयी। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में एक रिश्तेदार की मौत हो गयी। वहीं दो अन्य के चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!