राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार कार द्वारा स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए चोटिल करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के बचपन स्कूल के सामने उदासर रोड़ पर 25 नवंबर की रात की है। इस सम्बंध में वीरेन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई भूपेन्द्र व सुभाष स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान उदासर की तरफ से आ रही सियाज कार सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बचपन स्कूल के आगे उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी। परिवादी के अनुसार कार में सवार तीनों युवक नशे में थे और इसी के चलते उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार दोनो लोगों को चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!