राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव को लेकर रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बााधित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार कल रविवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक डी-6 के करणी औद्योगिक क्षेत्र के फीडर नंबर तीन के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। वहीं दोपहर ढ़ाई बजे से छह बजे तक डी-3 के रानी बाजार रोड़ नंबर एक से चार तक के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।


