राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के गुसाईंसर गांव की है। जहां पर लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार मृतक हिस्ट्रीशीटर था।
आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से वार किए और अधमरी हालत होने पर छोड़कर भाग गए। लहूलुहान हालत में हिस्ट्रीशीटर को देखकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला और हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है। जानकरी के अनुसार, रामस्वरूप निम्बडिय़ा नापासर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
शनिवार की शाम गुसाईंसर गांव में कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अधमरी हालत में उसे छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग रामस्वरूप को पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और सीओ प्रहलाद राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है कि आखिर किस कारण से युवक की हत्या की गयी है।


