राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते हुए जमाने के बीच ठगी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसी ही खबर बीकानेर संभाग के गंगाानगर जिले से सामने आयी है। जहां पर बस दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों की ठगी हो गयी है। आरोप है कि महिला और उसके पति से बस की बुकिंग, इंजन, बॉडी और सीटों के नाम पर अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाए गए, लेकिन उन्हें बस नहीं दी गई। महिला ने आरोपियों पर जातिसूचक गालियां देने, धमकाने और पंचायत में अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।

 

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 3 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में वाधु देवी ने बताया कि उनके पति धार्मिक यात्राओं के लिए आरोपी जगदीश प्रसाद की बस किराए पर लेते थे। इसी दौरान जगदीश प्रसाद ने उन्हें खुद की बस खरीदने की सलाह दी। महिला का आरोप है कि बस दिलाने और फाइनेंस करवाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे चेकबुक, स्टाम्प पेपर और हस्ताक्षर किए हुए खाली कागज ले लिए। इसके बाद बस की बुकिंग, इंजन, बॉडी, सीट और दूसरे कामों के नाम पर अलग-अलग खातों में फोन-पे और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से पैसे जमा करवाए गए।

 

महिला के अनुसार, आरोपियों ने उनसे कुल 16 लाख 17 हजार 965 रुपए ले लिए, लेकिन बस उनके सुपुर्द नहीं की। उनका आरोप है कि बस लोक परिवहन सेवा में रूट पर चल रही है। महिला और उनके पति ने बस और पैसे वापस मांगे तो आरोपी उन्हें इग्नोर करते रहे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और धमकाया। पंचायत में भी उन्हें अपमानित किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!