राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर राणीसर बास में रविवार की देर शाम को अचानक आसमान में धुंआ ही ध्ुांआ दूर तक दिखाई दिया। राणीसर बास के एक घर में लगी आग के चलते आसपास के लोग में अफरा तफरी फैल गयी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर बिग्रेड़ की टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बड़ी हानि की सूचना फिलहाल नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!