राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों हुए पंचायत चुनावों में बीकानेर जिले में कांग्रेस का बंपर बहुमत मिला। जिसके बाद बीकानेर में जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस की निकिता डूडी बनी। वहीं पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने दस स्थानों पर अपने प्रधान बनाए। चुनावी प्रकिया के पूर्ण होते ही बीकानेर से दुखद खबर सामने आययी है। बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 18 से जीतकर पंचायत समिति के सदस्य बने तिलोकाराम मेघवाल का निधन हो गया।

 

बताया जा रहा है कि रविवार की अलसुबह तिलोकाराम को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उनका निधन हो गया। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से तिलोकाराम का निधन हो गया। तिलोकाराम कल उप प्रधान के चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से बाहर आए थे और शाम को बैचेनी हुई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पंचायत समिति के सदस्य के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!