राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 9 सितंबर को बीकानेर शहर के बाद आज 11 सितंबर को दूसरे चरण में ग्रामीण अचंल की छह पालिकाओं में चुनाव संपन्न हुए। चार विधानसभा क्षेत्रों की छह पालिकाओं में हुए चुनाव लगभग शांतिपूर्ण रूप से हुए हालांकि कुछ जगहों पर छुटपुट हंगामे की भी खबरें आयी थी।
छह बजे तक जिले में 75.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। नोखा में छह बजे तक 75.61, नापासर में 68.90, देशनोक में 81.53, डूंंगरगढ़ में 73.53,लूणकरणसर में 81.70, खाजुवाला में 74.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। लूणकरणसर में सर्वाधिक वोटिंग हुई है। जहां पर मंत्री सुमित गोदारा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अब बीकानेर के 270 वार्डो के पार्षदों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।




