राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति का अपहरण कर ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में जोरावरपुरा निवासी ओमप्रकाश सुथार ने पुनम जाट, नारायण डूडी, रामा व 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 सितंबर की बताई गयी हे। परिवादी ने बताया कि एक बोलेरो कैंपर, बोलेरो एसएलएक्स गाड़ी लेकर पहुंचे। दोनो वाहनों में से आरोपित हथियार लेकर उतरे और मामा दामोदर के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान हम भागकर घर में घुस गए तो आरोपित रमेश राठी का अपहरण कर ले गए। इस दौरान एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE