राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में क्षत-विक्षत हालात में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर खाले में क्षत विक्षत हालात में शव मिला है। बज्जू थाना इलाके में शनिवार को एक खाले में क्षत विक्षत शव मिलने से एकबारगी हडक़ंप मच गया। बातद में पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम बीकानेर से मिली सूचना के मुताबिक गोगडिय़ावाला माइनर, चक 9 जीडब्ल्यूएमए, भारतमाला सडक़ की रोही बीकमपुर क्षेत्र में पानी के खाले में एक अज्ञात शव बहकर आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार शव काफी समय से पानी में रहने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका है। शव के सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर नहीं हैं तथा शरीर की त्वचा भी पूरी तरह गल चुकी है। लाश की पहचान के लिए शरीर पर कोई निशान या अन्य पहचान संबंधी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल बज्जू की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।




