राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों का गाड़ी के नाम पर लोन लेकर किश्त अदा नहीं करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में टाटा मोटर्स फाइनेंस के अधिकृत प्रतिनिधि महेन्द्र वैष्णव ने बाबूलाल, सांग सिंह व शिवलाल नाम के व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना समता नगर में 23 मार्च 2024 की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित ने ट्रक के नाम पर लोन एग्रीमेंट के आधार पर हमारी कंपनी से 24 लाख 16 हजार का लोन करवाया। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने लोन की एक किश्त अदा की बाकी की किश्त जमा नहीं करवायी। परिवादी ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने फर्जी तरीके से सांठगांठ करते हुए बिना किश्त दिए ही गाड़ी को खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!