राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवती की तबीयत बिगडऩे और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतका के भाई बरसिंहसर निवासी राजुराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन सरला जो कि मानसिक रूप से बीमार थी। 4 सितंबर की शाम को उसकी बहन ने जहरीले स्प्रे का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान 10 सितंबर को उसकी बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!