राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से लूट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के सीताराम गेट के सामने की है। जहां पर सीताराम गेट के सामने यह घटना हुई। इस सम्बंध में पार्वती स्वामी नाम की महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोका और तंत्र मंत्र अके माध्यम से बेटे को ठीक करने की बात कही। जिस पर महिला उनके बातों में आ गयी। जिसके बाद अज्ञात लोगों ने उसे बातों में उलझाकर अपनी बातों में ले लिया। बातों में उलझाकर आरोपियों ने गले में पहनी हुई चैन खुलवाई और आंखो के सामने ऐसी चीज फेंकी।
जिससे उसके आंखो के आगे अंधेरा छा गया। जब तक महिला आंखे ठीक से खोल पाती आरोपी फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है।




