राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में दो चरणों में निकाय संपन्न हुए। पहले चरण में बीकानेर शहर के 80 वार्डो के लिए चुनाव हुए। वहीं दूसरे चरण में छह पालिकाओं के 190 वार्डो में चुनाव संपन्न हुए। कुल 270 वार्डो में 1009 प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला होना है। बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर को इन दिनों छावनी बना दिया गया है । चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम है । जो कि 14 सितंबर को खुलेगी और कौन जीतेगा इसका फैसला होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार पुलिस अधीक्षक मुदृल कच्छावा और जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस और आरएलपी के साथ-साथ निर्दलीय भी अब 14 का इंतजार कर रहे हैं।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE