राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में सुस्त होता मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज 29 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ।
कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ जगहों पर हवा चली। मौसम में इस बदलाव से जयपुर, दौसा समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग ने राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अब भी गर्मी का असर है। यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।
आज चुरू, सीकर, झुझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागोर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, भरतपुर, झालावाड़, चितौडग़ढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जोधपुर, जालोर, बाड़मेर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!