राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चुनावी माहौल देखने पहुंचे व्यक्ति पर चाकू से वार करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में लखारा चौक निवासी गोपीराम ने सुखराम, जगदीश, गंगाराम, सुरेश, श्रवण, हनुमान, पोकरराम व 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 11 सितंबर को चुनाव के दिन दोपहर को वह वार्ड नंबर 09 के मतदान केन्द्र पर आया हुआ था। जहां पर चुनावी माहौल देखने के दौरान आरोपी आए।
परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया। जैसे तैसे खुद को बचाया तो आंख के पास चाकू से चोट लग गयी। जिसके बाद आरोपित ने उसे पटक दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी उसके गले में पहनी हुई चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




