राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा जा रहा यात्री सेवा शिविर के पास मृत अवस्था में मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शोभासर टोल नाके के करीब 400 आगे अनूपगढ़ रोड़ की है। जहां पर मृत अवस्था में यात्री मिला है। सूचना मिलते ही असहाय सेवा संस्थान, खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान गंगानगर निवासी रेखाराम के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार रामदेवरा पैदल यात्री जो पास में एक सेवा समिती टेंट के पास रात्रि में विश्राम हेतु सोया था। सुबह जगाने पर रेखाराम मृत अवस्था में मिला।
पुलिस द्वारा भी परिजनों को सूचना दे दी गई है । सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार सोएंब भाई, जुनैद ,व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे ।।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!