राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाबा के दर्शन के लिए जा रहे तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन द्वारा कुचलने की खबर सामने आयी है। हादसे में तीनों की मौत हो गयी। घटना चुरू के सालासर से जुड़ी है। जहां पर नागौर के रहने वाले तीन श्रद्धालु बाबा के जा हरे थे। जहां पर अज्ञात वाहन के कुचलने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीनों युवक सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर निकले थे। हादसा सालासर बालाजी से 1 किलोमीटर पहले किशनगढ़-संगारिया स्टेट हाईवे 7 पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार नागौर के जायल निवासी राजेश भार्गव, नटवर भार्गव और विक्रम भार्गव की मौत हो गई। तीनों युवक 80 लोगों के साथ 10 सितंबर को जायल से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!