राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कैंपर गाड़ी के पलट जाने से एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर लाखूसर के बास यात्रियों से भरी कैंपर गाड़ी पलट गयी। कैंपर में सवार यात्री राजासर भैरूजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक कट मारने के चलते गाड़ी पलट गयी। जिसमें सवार लोग मेहरासर गांव के बताए जा रहे है। अचानक हुए हादसे के बाद एकबारगी मौके पर अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE