राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की हे। यह कार्रवाई कोटगेट क्षेत्र में की गयी है। जहां पर मिलिट्री इंटेलिजेंस, सीआईडी, सीबी, कोटगेट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बेशकीमती एम्बरग्रीस बरामद की है। जो कि व्हेल मछली के उल्टी के बाद बनती है जो कि बेहद उपयोगी पदार्थ माना जाता है । बीकानेर में 550 ग्राम यह माल बरामद किया गया है। जिसमें कीमत 70 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने इस पदार्थ के साथ तीन को पकड़ा है। जिनमें दो नाबालिग को निरूद्ध किया गया है। जबकि एक बालिग है। तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले है। पुलिस ने रतनागिरी के रहने वाले आईएमआन जावेद को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 550 ग्राम संदिग्ध एम्बरग्रीस बरामद किया है। इस पदार्थ की प्रारंभिक अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के तार राजस्थान से बाहर के राज्यों, विशेष रूप से मुंबई और उत्तर प्रदेश से जुड़े बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसियों का फोकस इस बात पर है कि आखिर यह पदार्थ बीकानेर तक कैसे पहुंचा, इसे किसने उपलब्ध कराया, इसका सौदा किसके साथ होना था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क काम कर रहा था।
एम्बरग्रीस एक बेहद दुर्लभ मोमी पदार्थ है, जिसका संबंध मुख्य रूप से स्पर्म व्हेल से माना जाता है। आम बोलचाल में इसे ‘व्हेल की उल्टी कहा जाता है। एम्बरग्रीस का सबसे प्रसिद्ध उपयोग महंगे परफ्यूम और इत्र उद्योग से जुड़ा रहा है। प्राकृतिक एम्बरग्रीस के कुछ घटक सुगंध को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद कर सकते हैं बीकानेर समुद्र तट से दूर स्थित है। ऐसे में यहां करीब 550 ग्राम संदिग्ध एम्बरग्रीस की बरामदगी ने जांच के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा किया है—यह पदार्थ बीकानेर तक पहुंचा कैसा। सिओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि रतनागिरी से निकले थे और जैसे ही इसकी सूचना हमें मिली हमनें जब्त किया है। सीओ सिटी ने बताया कि करीब 70 लाख का 550 ग्र्राम बरामद किया गया है।




