राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली मीटर के विवाद में बेटे द्वारा पिता पर के साथ मारपीट करने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बूंदी के देईखेड़ा थाना क्षेत्र के पचीपला गांव की है। जहां पर मृतका की पत्नी केसर बाई ने छोटे बेटे रामचरण पर आरोप लगाए है। प्रार्थिया ने बताया कि उसके छोटे बेटे रामचरण ने डंडे से उनके पति की पिटाई की, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बड़े बेटे धनराज के साथ बजरंग लाल को देईखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कापरेन अस्पताल भेजा गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!