राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल भाजपा आलाकमान के निर्देशों के बाद शहर भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर सुमन छाजेड की ताजपोशी कर दी गयी थी। जिसके बाद आज दिनभर छाजेड़ अनेक कार्यक्रमों में रही। वहीं दूसरी और संभाग कार्यालय में आज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन जोशी के नेतृत्व में सुमन छाजेड़ का स्वागत सत्कार किया गया। जोशी ने बताया कि छाजेड़ का किसान मोर्चा की टीम द्वारा गुलदस्ता,साफा,दुपट्टा,माला से स्वागत किया गया।

इस दौरान किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के जीवन वृतांत को कार्यकर्ताओं को सुनाया। सुमन छाजेड द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं जनप्रतिनिधि रहते हुए जनता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया। सम्मान समारोह के दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी के साथ किसान मोर्चा जिला महामंत्री पूनम चंद पूनिया,राजाराम राहुल पारीक,सुशील शर्मा,बाबूलाल सैनी,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नागल,छतर सिंह चौहान, रामलाल कस्वा,विक्रम सिंह, जिला मंत्री कमल सेन, तेजेंद्र गिल, गगन सैनी,ललित झंवर, धर्म सोनी सहित किसान मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!