Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज कांग्रेस और भाजपा के महापौर प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। इसी बीच एक और प्रत्याशी द्वारा किए गए नामांकन ने कांग्रेस में ङ्क्षचता बढ़ा दी है। दरअसल वार्ड नंबर 50 के पार्षद नवरत्न डागा ने कांग्रेेस, निर्दलीय पर्चा भरने की बात कही। ऐसे में कांग्रेस में अब चिंता की चिंगारी सुलग रही है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अनिल कल्ला, भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत ने अपने समर्थकों के साथ पर्चा भरा।

वहीं नवरतन डागा ने कहा कि एक ही परिवार अगर हमेशा आगे आता रहेगा तो हम जैसे पार्टी के कार्यकर्ता कहां जाएंगे। डागा के इस बयान के बाद अब राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। माना जा रहा है कि डागा के पास कई और पार्षद भी संपर्क में है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग किसे फायदा पहुंचाएगी ये देखने वाली बात होगी लेकिन भापजाई उत्साहित है कि कांग्रेस में टूट की शुरूआत हो गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!