राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा ने प्रदेश के सात नगर निगमों व पालिकाओं में प्रमुख के लिए अब ऑपरेशन बोर्ड की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते निर्दलीय, बागी व विपक्ष के असंतुष्ट पार्षदों पर नजर रखी जा रही है।
जहां भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है, वहां पर सभी पार्षदों को एकजुट रहने का आदेश दिया गया है। जबकि अल्पमत या कांटे की टक्कर वाले निकायों में बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस व थर्ड फ्रंट के असंतुष्टों को साधने के लिए भाजपा ने स्थानीय नेताओं की टीम बना कर जिम्मेदारी दी है।
भाजपा ने विपक्षी खेमे से जुड़े पार्षदों तक पहुंचने के लिए ‘परिवार व परिचत संपर्क की रणनीति बनाई है। इसकी मॉनिटरिंग प्रदेश के नेताओं की टीम कर रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने विपक्षी खेमे से जुड़े पार्षदों तक पहुंचने के लिए ‘परिवार व परिचत संपर्क की रणनीति बनाई है। इसके लिए निर्वाचित पार्षदों को संपर्कों को खंगाला जा रहा है। ताकि जहां संख्या भाजपा के पक्ष में पूरी नहीं है, वहां बोर्ड गठन के लिए जरूरी समर्थन जुटाया जा सके। इसके लिए अंदरुनी तौर पर पार्षदों को कमेटियों व पद का ऑफर भी दिया जा रहा है।


