Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र में 17 सितंबर की सुबह दस बजे के आसपास की हे। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार राजू सिंह निवासी शेरूणा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा वीरेन्द्र सिंह पुत्र भानी ङ्क्षसह जो कि घर पर ट्रेक्टर ट्रॉली के पीछे ट्रॉली जोड़ रहा था।

 

इस दौरान ट्रॉली जोड़ते समय अचानक से संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते उसके भतीजे के ऊपर ट्रॉली गिर गयी। ट्रॉली के नीचे दबने से उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!