राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनावों के बाद अब मेयर के चुनाव होने है। जिसको लेकर कल 16 सितंबर को नामांकन किए गए। आज नामांकन की संवीक्षा की गयी। जिसमें एक पर्चा खारिज किया गया है। दरअसल बीकानेर शहर में मेयर के लिए कुल चार नामांकन हुए थे। जिसमें भाजपा के सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने नामांकन किया था। वहीं अनिल कल्ला ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
वार्ड 50 से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव जीते नवरतन डागा ने भी दो नामांकन किए थे। डागा ने निर्दलीय ओर कांग्रेस के दो नामाकंन किए गए। आज संवीक्षा के दौरान डागा का कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में किया गया नामांकन खारिज कर दिया गया है। दरअसल कांग्रेस की और से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अनिल कल्ला है। ऐसे में डागा का पर्चा खारिज कर दिया गया है।


