Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। राजस्थान में शुक्रवार को 28 जिलों में तेज बारिश यलो अलर्ट है। गुरुवार को अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों में 4 इंच तक बारिश हुई। मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। हालांकि, इस मानसून सीजन में अब तक 25 फीसदी कम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में सूखे जैसे हालात हैं। यहां अब भी तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर हल्का पडऩे और मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है। आज नागोर, सीकर, झुझुनूं, अजमेर, टोंक, जयपुर, भीलवाड़ा, दोसा, अलवर, भरतपुर, धोलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारा, झालावाड़, चितौडग़ए, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर सिरोही में अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!