Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध वसूली की मांग करने और घर में घुसकर मारपीट करते हुए लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में महिला ने मुकुल सोनी व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 8 सितंबर की शाम को 4 बजे के आसपास गंगाशहर थााना क्षेत्र से जुड़ी है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी उसके बेटे से अवैध वसूली के लिए पैसों की डिमांड कीर।

 

जब इसका विरोध किया तो इन लोगों ने एकराय होकर उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए डंडे से वार किया। प्रार्थिया ने बताया कि इस दौरान घर में मौजूद उसकी बहु भागकर बीच बचाव करने के लिए आयी तो आरोपियों ने लज्जा भंग करने के आश्य से उसे धक्का देकर गिरा दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!