राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर अब बीकानेर में स्थिति स्पष्ट हो गयी है। निर्दलीय प्रत्याशी नवरतन डागा ने आज कांग्रेस के समर्थन में अपना पर्चा उठा लिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी.कल्ला, मदन गोपाल, बिशनाराम सियाग भी मौजूद रहें। इस दौरान डॉ. कल्ला ने मीडिया से बातचीत की। डॉ. कल्ला ने कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा डराने धमकाने और सता का दुरूपयोग करने का काम किया है जो कि गलत है।
डॉ. कल्ला ने कहा कि अगर राजनीति का हिस्सा बनना है तो पद छोड़कर राजनीति में आए। कल्ला ने कहा कि इसी के विरोध में आज हम प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन देंगे। कल्ला ने कहा कि अधिकारियों द्वारा पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है जो कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में हम लाएंगे और गलत कार्य नहीं करने देंगे। कल्ला ने कहा कि हम सब एकमत है और हम बोर्ड बनाएंगे।


