राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में तैरते हुए व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 15 वाली पुली नहर की है। इस सम्बंध में मृतक के चाचा कोजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 16 सितंबर को उसका भतीजा श्रवण कुमार घर से बाइक लेकर निकला था। जिसकी बाइक व चप्पल एक दिन पहले मिली। जिसके बाद तलाश करने पर 15 वाली पुली पर नहर में श्रवण कुमार तैरते हुए मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE