राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मेले दर्शन करने के लिए गए व्यक्ति के पानी में गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में 16 सितंबर की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई देवेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई नरेन्द्र उर्फ राहुल जो कि अपने मित्र मंडली के साथ गांव से भभूतासिद्ध कालीनाड़ी मेले में दर्शन के लिए गया हुआ था। जहां पर 16 सितंबर को दोपहर में नहर में नहाते समय पैर फिसल गया और नहर में गिर गया। जिसके चलते दोनो की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE