Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। महापौर चुनाव को लेकर हुए नामांकन के बाद आज पर्चा उठाने का अंतिम दिन है। बीकानेर में महापौर के लिए चार पर्चे भरे गए थे जिनमे से एक पर्चा कल खारिज हो गया था। जिसके बाद कांग्रेस से अनिल कल्ला, बीजेपी के सुरेंद्र सिंह और निर्दलीय नवरतन डागा मैदान में थे लेकिन आज नवरतन डागा ने कांग्रेस के समर्थन में अपना पर्चा वापिस ले लिए हैं।

 

इस दौरान डागा के साथ शहर अध्यक्ष मदन गोपाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी मौजूद रहे। डागा ने पर्चा उठाते समय कहा परिवार के अंदर बात हुई है और हमने कल्ला जी के समर्थन में आज पर्चा वापिस लिए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!