Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अपॅरेशन नीलकंठ लगातार जारी है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस लगातार नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तीर्थभ चौराहे के पास कार्रवाई करते हुए 109 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस को देखकर कार में सवार लोग भाग गए। पुलिस जाब्ते को देख कार चालक और उसका साथी हड़बड़ा गए और गाड़ी को वहीं बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकले।

 

पुलिस ने लावारिस हालत में मिली कार की तलाशी ली तो उसमें से 109.77 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है। सदर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जेएनवीसी थाने के एसएचओ देवेंद्र सिंह करेंगे। पुलिस अब फरार कार चालक व उसके साथी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!