राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मेले में दर्शन के लिए गए युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के कालीनाड़ी से जुड़ी है। जहां पर बीते तीन दिनों में तीन लोगों की मौत हो जाने की खबरें सामने आयी है। इस सम्बंध में मृतक के पिता दिनेश निवासी पंजाब ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा राजकुमार जो कि भभूतासित्र जी के मेले के लिए कालीनाड़ी आया हुआ था। जहां पर नहर में स्नान करते वक्त पैर फिसल गया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE