Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

 


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर की छात्राओं ने शतरंज एवं बैडमिंटन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कमला देवी गौरी दत्त मित्तल महिला महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

टीम में भानु मेहरा, वर्षा पुरोहित, राधिका पुरोहित, पिंकी चौधरी एवं उमा चौधरी शामिल रहीं। व्यक्तिगत स्पर्धा में भानु मेहरा एवं राधिका पुरोहित के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन शतरंज टीम में हुआ है। दोनों छात्राएँ अब अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम मैनेजर के रूप में महाविद्यालय की संकाय सदस्य कादम्बरी व्यास छात्राओं के साथ रही ।

वहीं बैडमिंटन में बीकानेर की एमएल स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम में चित्रा, अनंता, दीपिका, विनीता कसवा एवं कविता शामिल रहीं। व्यक्तिगत स्पर्धा में चित्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। बैडमिंटन टीम मैनेजर के रूप में महाविद्यालय से संकाय सदस्य सरिता स्वामी छात्राओं के साथ रहीं।

 

इसके साथ साथ पेंचक सिलात में महाविद्यालय की छात्रा भूमेश्वरी ने सिल्वर मेडल जीता। छात्राओं की इस सफलता पर प्राचार्य प्रो रजनी रमण झा, खेलकूद समिति के सभी सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!