Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बाद अब प्रमुख के चुनावों को लेकर राजनीतिक दल कमर कस चुके है। इसी बीच बीकानेर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक को बीकानेर में डिटेन किया गया। निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को देर रात को सीआईडी-सीबी द्वारा डिटेन किया गया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

रात को हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमला एक्टिव हो गया और पल-पल की अपडेट भी ली जाती रही। बीकानेर से हनुमानगढ़ तक हलचल तेज हो गयी। हनुमानगढ़ में दर्ज एक प्रकरण में विधायक को डिटेन किया गया। बताया जा रहा है कि बीकानेर के ग्रामीण अंचल के एक थाने में विधायक को रखा गया ओर आज सुबह हनुमानगढ़ के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!