राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट लग जाने से बालिका की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 2 एचएलएम आरडी 80 बरसलपुर ब्रांच 18 सितंबर की दोपहर को 12 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के परिजन मोहनराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि खेत में उसकी पत्नी, साले की पत्नी ख्ेात में फव्वारों की लाइन बदल रही थी। इस दौरान साले की बेटी रियासी गोद में थी। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी पाईप बदल रही थी।
इस दौरान पाईज को चेंज करने के लिए ऊपर किया तो ऊपर से चल रही लाइन से टकरा गया। जिसके चलते उसकी पत्नी व साले की बेटी को करंट लग गया। करंट लगने से साले की बेटी रियांसी की मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी जख्मी हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि काम करते समय बच्ची को भी करंट लग गया। जिसके चलते ढ़ाई साल की बच्ची की मौत हो गयी।


