Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कल महापौर के लिए मतदान होना है। जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्ण व्यवस्था के दावे किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने कहा कि मतदान और मतगणना के लिए तैयारियां पुरी कर ली गयी। भाजपा और कांग्रेस दोनो ही अपने-अपने दावे कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से दो अलग-अलग वीडियो सामने आए है।

एक वीडियो में शहर अध्यक्ष मदन गोपाल में पार्षदों से कुछ जानकारी साझा करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं एक ओर वीडियो सामने आया। जिसमें कांग्रेसी पार्षद और कुछ नेता हौसलाई अफजाई करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ.बीडी कल्ला, नोखा विधायक सुशीला डूडी, शहर मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित अनेक अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

 

माना जा रहा है कि कल होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेसी पार्षदों को वोट की जानकारी दी गयी है साथ ही एकजुटता से कांग्रेस के प्रत्यााशी अनिल कल्ला के समर्थन में मतदान करने के लिए भी कहा गया है। बता दे कि बीते दिनों से लगातार कांग्रेस-भाजपा दोनो पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे है। भाजपा सोशल मीडिया पर 51 प्लस का दावा कर रही है तो कांग्रेस पहले ही बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!