Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर शहर में अचानक युवतियों के गायब होने की खबर सामने आई है। घटना बीकानेर के अलग अलग थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस संबंध में परिजनों ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।

परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवायी है। तीन मामलों में तीन अलग-अलग युवकों पर युवकों पर शक के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है, वहीं एक मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई गई है। ये मामले गंगाशहर, नयाशहर, मुक्ताप्रसाद व व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुए है।

नयाशहर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश निवासी पिता ने अपनी के लापता होने की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार 18 2026 को शाम करीब छह बजे चंद्रपाल, निवासी मध्यप्रदरा उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिलहाल दोनों के सोनगिरी कुआं, दाउदी मंदिर के पास बीकानेर में होने की जानकारी रिपोर्ट में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेएनवीसी थाना क्षेत्र में महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार उसकी बेटी 18 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने सुभाष भाट पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है।

गंगाशहर थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे सहेली के पास जाने की बात कहकर घर से निक थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट में युवती के कपड़ों हुलिए की जानकारी भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज तलाश शुरू की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!