राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बीकानेर में महापौर को लेकर चुनाव होने है। भाजपा 27 पार्षदों के साथ महापौर के चुनाव में कुदी लेकिन धीरे-धीरे बदलते समीकरणों के बाद भाजपाई उत्साहित है। इसी बीच आज सुबह सुरेन्द्र सिंह शेखावत के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया गया। जिसमें शेखावत ने 51 प्लस के साथ भगवा ध्वज का पोस्ट किया गया। वहीं थोड़ी ही देर में शेखावत ने एक लाइव भी किया। जो कि करीब दस मिनट का था।
शेखावत के 51 प्लस के पोस्ट के बाद बीकानेर की राजनीति में चर्चााएं तेज हो गयी हे कि क्या वाकय भाजपा के पास 51 प्लस पार्षदों का सर्मथन है और अगर है तो फिर कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी की गयी। वहीं लाइव के माध्यम से शेखावत ने कहा कि बीते कई सालों से बीकानेर में कांग्रेस की राजनीतिक धु्ररी कल्ला परिवार ही है। शेखावत ने कहा कि कल्ला परिवार ने अपने ही घर के सदस्य को उतराधिकारी के रूप में आगे किया है जबकि कांग्रेस के पास कई और भी ऐसे नेता थे जो कि महापौर प्रत्याशी बन सकते थे।


