Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में निकाय चुनावों के बाद अब प्रमुख को लेकर जोर आजमाईश का खेल जारी है। बीकानेर नगर निगम में भी महापौर को लेकर लगातार उठापटक जारी है। भाजपा-कांग्रेस के पार्षद फिलहाल प्रशिक्षण शिविर के नाम पर निगरानी में है। आज सुबह भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र शेखावत की और से एक तस्वीर वायरल की गयी। जिसके बाद राजनीति हलचल तेज हो गयी।

तस्वीर के सामने आने के बाद दोपहर को पूर्व महापौर रहे मकसूद अहमद को भी नोटिस की जानकारी सामने आयी। जिसमें एक पुराने मामले में जांच के लिए 20 सितंबर यानि कल बुलाया गया। यह नोटिस उनके घर पर चस्पा किया गया। 20 सितंबर को जांच के लिए बुलाने और 21 को चुनावों को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। इस नोटिस को महापौर के पद के लिए औछी राजनीति बता रही है। इसी बीच पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भी मकसूद अहमद को जारी किए नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

 

जिसमें डोटासरा ने लिखा है कि मेयर चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सरकारी नोटिसों की झड़ी लग गयी है। डोटासरा ने लिखा कि पहले मनोज विश्नोई को बीडीए का नोटिस भेजा, अब कांग्रेसी पार्षद मकसूद अहमद को पुराने मामले में 20 सितंबर को पेशी के लिए थाने बुलाया गया है ऐसे में भाजपा कैसी राजनीति पर उतर गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!