राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किराये के मकाने में रहने वाली महिला द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर कस्बे में शनि मंदिर के पास एक किराए के मकान में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सरिता के रूप में हुई है। वह मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में किराए पर रहती थी। शनिवार रात उसका शव कमरे के हुक से लटका मिला। घर में रह रहे दूसरे किरायेदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE