राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल में अचेत अवस्था में युवक के मिलने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के मन्नत रिसोर्ट जयपुर रोड़ पर 18 सितंबर की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार सुरेन्द्र ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा दिग्विजय सिंह जो कि अपने कार्य के लिए बीकानेर आया हुआ था। इस दौरान वह होटल में रूका जहां पर 18 सितंबर की शाम को होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मिला। जिसे बेहोशी की हालात में पीबीएम ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE