राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। परिवार में रिश्तेदार की मौत होने पर गए परिवार के पीछे से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में नत्थुसर बास निवासी उमेश कुमार सोनी ने अज्ञात चेारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साले की मोत हो जाने पर गया हुआ था। इस दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके घर से 55 ग्राम सोने के जेवरात, चांदी का सामान करीब ड़ेढ किलो, चांदी का सामान के साथ डेढ़ लाख रूपए नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE